डाबला स्टेशन पर ट्रेन ठहराव नहीं, यात्री परेशान:टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को मंजूरी के बावजूद लागू नहीं हुआ आदेश लागू
डाबला स्टेशन पर ट्रेन ठहराव नहीं, यात्री परेशान:टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को मंजूरी के बावजूद लागू नहीं हुआ आदेश लागू
डाबला : पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15091/15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस का ठहराव शुरू नहीं हो पाया है। दैनिक रेलयात्री संघ और आम यात्री इससे परेशान हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा इस ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दिए जाने के बावजूद उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने अभी तक डाबला स्टेशन पर आदेश लागू नहीं किया है।
दैनिक रेलयात्री संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने बताया – इस ट्रेन को किशनगढ़, गोविंदगढ़ और रामगढ़ शेखावाटी के साथ डाबला स्टेशन पर भी ठहराव की स्वीकृति मिली थी। अन्य सभी स्वीकृत स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव शुरू हो चुका है, लेकिन डाबला में ऐसा नहीं हुआ है। इसे लेकर क्षेत्र के रेल यात्रियों में भारी रोष है।
उन्होंने यह भी बताया कि नारनौल-अटेली रेलखंड पर लाइन डबलिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण कई पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इससे दैनिक यात्रियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ ने सवाल उठाया कि जब इसी रेल मार्ग पर मालगाड़ियों का संचालन लगातार जारी है, तो यात्री ट्रेनों को क्यों बंद किया गया है। दैनिक रेलयात्री संघ ने मांग की है कि डाबला स्टेशन पर टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस का ठहराव तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाए और लाइन डबलिंग के दौरान बंद की गई आवश्यक पैसेंजर ट्रेनों को शीघ्र बहाल किया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033174


