एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि
भाजपा जिला कार्यालय में पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुलहरी की अध्यक्षता में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुलहरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रखर चिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता थे। भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्होंने अंत्योदय की अवधारणा के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संदेश दिया। वे समावेशी सोच के समर्थक थे और एक मजबूत व सशक्त भारत का सपना देखते थे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का भी सामूहिक रूप से श्रवण किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत, योगेंद्र मिश्रा, दिलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, भूपेंद्र सिंह शेखावत, अजय चाहर, महावीर ढाका, जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह, संजय मोरवाल, राजकुमार मुंड, जिला मीडिया प्रभारी ललित जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला, जिला मंत्री विनोद कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश सुरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

