श्रीयादे माटी कला बोर्ड को 15 करोड़ व 5000 मशीनें: कुम्हार-कुमावत महासभा ने जताया आभार
भाजपा जिला अध्यक्ष को मिट्टी का कुकर भेंट कर किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्रीयादे माटी कला बोर्ड को 5000 मशीनें एवं 15 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किए जाने पर राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महासभा के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुल्हरी को मिठाई खिलाई तथा प्रतीक स्वरूप मिट्टी का कुकर भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
महासभा की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, झुंझुनूं जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुल्हरी एवं भाजपा जिला मंत्री विनोद कुमार सिंघाना का आभार जताया गया।
जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से माटी कला से जुड़े हजारों कारीगरों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इससे पारंपरिक कुम्हार कला को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही आधुनिक तकनीक से उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी।
इस घोषणा के बाद महासभा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। सभी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे माटी कला के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033044


