कार्तिक राठौड़ बने मिस्टर रिदम ऑफ यूथ 2026, दीपांशी यादव ने जीता मिस रिदम ऑफ यूथ का खिताब
जेेजेटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का भव्य समापन, देशभक्ति गीतों से गूंजा मंच
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव “रिदम ऑफ यूथ 2026” का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। महोत्सव के तहत आयोजित मिस्टर एवं मिस रिदम ऑफ यूथ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैम्प वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर चरण में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मिस्टर रिदम ऑफ यूथ 2026 का खिताब श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के कार्तिक राठौड़ ने अपने नाम किया। वहीं मिस रिदम ऑफ यूथ 2026 का ताज गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, चूरू की दीपांशी यादव को मिला। महोत्सव की ओवरऑल विनर ट्रॉफी श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी ने जीती, जबकि रनर-अप ट्रॉफी राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर को प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि ने सराहा आयोजन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल प्रदीप दहिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे मंच अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी में कला सीखने का जुनून होना चाहिए, ताकि वह अपने हुनर के बल पर देश-विदेश में पहचान बना सके।
विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह एवं राजीव तिलोटीया भी मौजूद रहे। इस अवसर पर हरियाणा से आए कलाकार मुकेश फौजी, गरिमा, मुकेश डुलगच एवं डॉ. रामनिवास सोनी ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच संचालन डॉ. आरती पवार ने किया।
इस अवसर पर इंजीनियर बी.के. टिबड़ेवाला, प्रेमलता टिंबडेवाला, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. इकराम कुरैशी, खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अनिल कड़वासरा, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. रामनिवास सोनी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. धनेश कुमार मीणा, डॉ. अनंता शांडिल्य, डॉ. नाजिया हुसैन, डॉ. वी.डी. गुप्ता, कपिल जानू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079671


