साप्ताहिक समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल व फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर मंथन
कलेक्टर बोले– शिकायतों का केवल कागजी नहीं, गुणवत्तापूर्ण समाधान हो
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र यादव ने की।
बैठक में संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई और संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक या कागजी निस्तारण नहीं, बल्कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को वास्तविक राहत मिल सके।
फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
बैठक के दौरान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और मैदानी स्तर पर निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, झुंझुनूं एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एम.के. टिबड़ा, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक सृष्टि, महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह लांबा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, डीईओ प्रारंभिक संतोष सोहू, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौपदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033044


