[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य बजट पंचायत व नगर पालिका चुनावों के लिए मात्र लोक-लुभावन दर्शाता है एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य बजट पंचायत व नगर पालिका चुनावों के लिए मात्र लोक-लुभावन दर्शाता है एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

राज्य बजट पंचायत व नगर पालिका चुनावों के लिए मात्र लोक-लुभावन दर्शाता है एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला प्रवक्ता कांग्रेस एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने कहा कि ये बजट कागजी लग रहा है पंचायत व नगर पालिका चुनाव को देखते हुए लोक लुभावन दर्शाता है हर घर कों पेयजल के लिए जोड़ना बस कागजो तक ही सिमित है पुर्व बजट में की गई घोषणाओं को की पुर्ति तो दुर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।राज्य बजट में उच्च शिक्षण संस्थाओं और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रिक्त पदों को भरने की कोई अलग से घोषणा नहीं हुई है पशु-चिकित्सक और चिकित्सा लक्ष्यों की नवीन घोषणाऐ किसी भी क्षेत्र के लिए अलग से नहीं हुई है। आंगनबाड़ी,होम गार्ड, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वर्षों से कार्यरत मानदेय कर्मीयों का मानदेय बढ़ाने की ओर नियमित करने की बजट में व्यवस्था नहीं की है। वर्षा जल संचयन और कृषि कुंड की प्रयाप्त घोषणा नहीं हुई है डीजल पेट्रोल पर वैट कम नहीं करने की घोषणा से महंगाई को बढ़ावा मिलेगा। मजदूर किसान सामान्य परिवार इस बजट घोषणा से संतुष्ट नहीं हैं।

Related Articles