[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर पुलिस ने दो युवक गिरफ्तार किए:साइबर अपराधियों को बैंक खाते किराए पर देने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर पुलिस ने दो युवक गिरफ्तार किए:साइबर अपराधियों को बैंक खाते किराए पर देने का आरोप

खेतड़ीनगर पुलिस ने दो युवक गिरफ्तार किए:साइबर अपराधियों को बैंक खाते किराए पर देने का आरोप

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते किराए पर देने का आरोप है।

थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि साइबर पुलिस पोर्टल से विभिन्न जिलों की बैंक शाखाओं द्वारा जारी संदिग्ध बैंक खातों की सूची मिली थी। इन खातों के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज थीं। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न बैंक खातों के खाताधारकों की जानकारी बैंक से प्राप्त की।

बिलवा निवासी सचिन कुमार और गोठड़ा निवासी यश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को किराए पर दिए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कॅान्स्टेबल योगेश, सुमेर सिंह और नेमीचंद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles