खेतड़ी के दुधवा में स्व.राजेश पायलट की पुण्यतिथि मनाई:सर्व समाज ने किया याद, किसानों का मसीहा बताया
खेतड़ी के दुधवा में स्व.राजेश पायलट की पुण्यतिथि मनाई:सर्व समाज ने किया याद, किसानों का मसीहा बताया
खेतड़ी : खेतड़ी के दुधवा में मंगलवार को किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधान मनीषा गुर्जर मुख्य अतिथि थीं। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने राजेश पायलट की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जीवन में किए कामों को किया याद
मुख्य अतिथि प्रधान मनीषा गुर्जर ने अपने संबोधन में राजेश पायलट को किसानों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि पायलट ने किसानों के मुद्दों को संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह उठाया। किसानों को मिल रही कई सुविधाएं उन्हीं के प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने खेती में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रयास किए थे।
राजेश पायलट ने भारतीय वायुसेना में रहते हुए देश की सेवा की थी। उन्होंने 1971 के युद्ध में भाग लेकर अदम्य साहस का प्रदर्शन किया। बाद में वे राजनीति में आए और दौसा लोकसभा सीट से पांच बार सांसद चुने गए, जहां उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य किया।
राजेश पायलट का निधन एक सड़क हादसे में हुआ था। उनकी पुण्यतिथि को आज भी जनता द्वारा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नेतराम, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, राजपाल, सुरेंद्र, राधेश्याम, संतोष कुमार, नरेश कुमार, अजय कुमार, विजेश और अमित कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033347

