सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिली साइकिल:पाटन क्षेत्र में 358 बालिकाओं को सौंपी
सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिली साइकिल:पाटन क्षेत्र में 358 बालिकाओं को सौंपी
पाटन : मंगलवार को पाटन क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। राज्य सरकार की इस योजना के तहत पाटन ब्लॉक में कुल 358 बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें मिलीं।
ग्राम पंचायत बिहार स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 छात्राओं को साइकिलें दी गईं। इसी प्रकार, पाटन कस्बे के श्रीमती जमुनादेवी पाण्डेय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 की 22 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। प्रधानाचार्य शेर सिंह यादव ने बताया कि पाटन ब्लॉक में कुल 358 बालिकाओं के लिए साइकिलें वितरित की गई हैं।

साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पाटन के प्रशासक मनोज चौधरी, डॉक्टर हवा सिंह यादव, महावीर प्रसाद मीणा, SDMC सदस्य संजय डोकनीया और प्रधानाचार्य कैलाशचंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034316


