[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज खेतड़ी में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन, ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में होगा आयोजन, संतों का सानिध्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आज खेतड़ी में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन, ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में होगा आयोजन, संतों का सानिध्य

11 स्थानों से निकलेगी कलश यात्रा, 51 कुंडीय महायज्ञ व राष्ट्रवादी उद्बोधन

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड खेल मैदान में आज बुधवार 11 फरवरी को विराट हिंदू धर्म सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की जानकारी देते हुए अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि पूरे देश में सवा लाख हिंदू सम्मेलनों के आयोजन की श्रृंखला के तहत खेतड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में सूर्य मंदिर लोहार्गल पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज, रामकृष्ण मिशन के प्रशांतानंद महाराज सहित क्षेत्र के अनेक संत-महात्माओं का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बे के 11 स्थानों से माताओं-बहनों द्वारा कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके पश्चात लोक कल्याण व विश्व शांति की कामना के साथ 51 कुंडीय श्रीराम समरसता महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में पंच परिवर्तन आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, वहीं प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता बाबूलाल मुख्य उद्बोधन देंगे। अंत में मां सीता रसोई भंडारा के माध्यम से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

पूर्व संध्या पर निकली वाहन रैली

विराट हिंदू धर्म सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ दुपहिया वाहन रैली निकाली। रैली पोलो ग्राउंड से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः पोलो ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दुल्हन की तरह सजा कस्बा

सम्मेलन को लेकर कस्बे में खासा उत्साह देखने को मिला। कस्बेवासियों ने झंडियों, पताकाओं और बंदनवारों से पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया है। चारों ओर भगवा रंग की छटा बिखर गई है, जिससे पूरा खेतड़ी कस्बा भगवामय वातावरण में नजर आ रहा है।

Related Articles