सरदारशहर की ढाणी पांचेरा में वेलनेस सेंटर की मांग:डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से विकास समिति के लोग मिले, बोले-आधुनिक सुविधाएं बढ़ेंगी
सरदारशहर की ढाणी पांचेरा में वेलनेस सेंटर की मांग:डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से विकास समिति के लोग मिले, बोले-आधुनिक सुविधाएं बढ़ेंगी
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड के ढाणी पांचेरा गांव स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल को वेलनेस सेंटर में क्रमोन्नत करने की मांग की गई है। इसके साथ ही, पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दौलतराम सारण के नाम पर अस्पताल का नामकरण करने का भी आग्रह किया गया है। ढाणी पांचेरा विकास समिति ने इस संबंध में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है।
विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. दिलीप सारण ने बताया-ढाणी पांचेरा गांव सरदारशहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित है। इस गांव में राजकीय आयुर्वेद अस्पताल को वर्ष 1961 में स्वीकृति मिली थी और उसी वर्ष इसका भवन भी निर्मित किया गया था। अस्पताल भवन में औषधि कक्ष, डॉक्टर चेंबर सहित तीन बड़े कमरे उपलब्ध हैं, जो वर्तमान में आयुर्वेद वेलनेस सेंटर के लिए पूरी तरह उपयुक्त हैं। डॉ. सारण ने यह भी बताया कि ढाणी पांचेरा पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसानों के मसीहा स्वर्गीय दौलतराम सारण का पैतृक गांव है। उन्हीं के प्रयासों से इस आयुर्वेद अस्पताल को स्वीकृति मिली थी। यह अस्पताल अब केवल ढाणी पांचेरा ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों जैसे कानडवास, ढाणी दूदगिरी, डालमाण, बुकनसर छोटा और गाजूसर के ग्रामीणों को भी आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।
वेलनेस सेंटर से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के लोग अक्सर आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को प्राथमिक उपचार के रूप में अपनाते हैं। ऐसे में, यदि इस अस्पताल को वेलनेस सेंटर के रूप में उन्नत किया जाता है, तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। विकास समिति ने उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अस्पताल को वेलनेस सेंटर में क्रमोन्नत किया जाए और इसका नामकरण स्वर्गीय दौलतराम सारण के नाम पर किया जाए। इससे उनके योगदान को सम्मान मिलेगा और क्षेत्र के लोगों को उन्नत आयुर्वेदिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034066


