सीकर के बलदेव चौधरी बने असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर:मादक पदार्थों पर कार्रवाई में अव्वल, 3 बार जिला स्तर और स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित
सीकर के बलदेव चौधरी बने असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर:मादक पदार्थों पर कार्रवाई में अव्वल, 3 बार जिला स्तर और स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : राजस्थान के सीकर जिले में पदस्थापित ड्रग कंट्रोल ऑफिसर (DCO) बलदेव चौधरी को पदोन्नत कर Assistant Drugs Controller (ADC) नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से औषधि नियंत्रण विभाग सहित चिकित्सा एवं फार्मेसी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
चौधरी वर्तमान में ड्रग कंट्रोल ऑफिसर्स इंडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में पिछले चार वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यकाल में अंतरराज्यीय समन्वय (Inter-State Coordination) को मजबूती मिली है, जिसके परिणामस्वरूप नार्कोटिक्स, मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा नकली एवं दुरुपयोग की जा रही औषधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकी है।
अवैध ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा
उन्होंने विभिन्न राज्यों की ड्रग कंट्रोल एजेंसियों, प्रवर्तन संस्थाओं एवं संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर दोषियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करवाई। इस समन्वित कार्यप्रणाली से अवैध ड्रग नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है और औषधि नियमन व्यवस्था को मजबूती मिली है।
कोरोना काल में भी निभाई अहम भूमिका
नागौर जिले के अडकसर गांव निवासी बलदेव चौधरी ने कोरोना महामारी के दौरान भी सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए तीन बार जिला स्तर पर राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर सम्मानित हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि उन्हें 15 अगस्त 2021 को राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सर्वोच्च सम्मान ‘स्टेट मेरिट अवॉर्ड’ से भी नवाजा गया था।
जनहित में दायित्व निभाने का संकल्प
पदोन्नति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एडीसी बलदेव चौधरी ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आमजन को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उचित मूल्य पर सुलभ हो सकें।
Assistant Drugs Controller के रूप में यह विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि चौधरी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता से विभाग, सरकार, ड्रग कंट्रोल अधिकारियों एवं दवा व्यापार से जुड़े सभी पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर औषधि नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
विभिन्न संगठनों ने दी बधाई
उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर केमिस्ट एसोसिएशन, फार्मासिस्ट एसोसिएशन, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर्स इंडिया वेलफेयर एसोसिएशन एवं अडकसर विकास समिति सहित अनेक संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


