[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों का सहारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों का सहारा

ग्रामीण उत्थान शिविर में 26 पशुपालकों को मिला बीमा, 478 पशु हुए सुरक्षित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सीकर जिले के ग्रामीण पशुपालकों के लिए संबल बनकर उभर रही है। पंचायत समिति धोद ग्रामीण के गिरदावरी सर्किल हर्ष स्थित ग्राम हर्ष में आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण उत्थान शिविर के दौरान योजना का लाभ पाकर पशुपालकों के चेहरों पर राहत और भरोसा साफ नजर आया।

शिविर में ग्राम हर्ष की पशुपालक जीवनी देवी ने बताया कि पशुओं के बीमार होने या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में होने वाले आर्थिक नुकसान की चिंता हमेशा बनी रहती थी, लेकिन मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत बीमा पॉलिसी मिलने से अब भविष्य को लेकर सुरक्षा का विश्वास मिला है।

इसी तरह मंजु देवी, संतोष देवी एवं नूरजहां सहित कुल 26 पशुपालकों को बीमा पॉलिसी प्रदान की गई, जिससे 478 पशुओं का बीमा किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं से बढ़ी पशुओं की उत्पादकता

शिविर के दौरान पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 657 पशुओं का उपचार एवं कृमिनाशक कार्य, 79 बांझपन किट का वितरण तथा 18 कृत्रिम गर्भाधान किए गए। इन सेवाओं से पशुपालकों को न केवल आर्थिक राहत मिली, बल्कि पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद मिली।

पशुपालकों ने कहा कि सरकार की इस पहल से अब वे पशुपालन को आजीविका के सुरक्षित और सशक्त साधन के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हुए हैं। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी और उपयोगी कदम साबित हो रही है।

Related Articles