साप्ताहिक समीक्षा बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं और संपर्क पोर्टल की प्रगति पर जोर
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की अलग बैठक
सीकर : जिला कलक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति तथा पंचायती राज चुनाव-2026 की पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग फ्लैगशिप योजनाओं में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें तथा शिकायतों के निस्तारण में संतुष्टि प्रतिशत को बेहतर बनाएं।
बैठक में कुसुम योजना (कंपोनेंट ए एवं सी), लाडो प्रोत्साहन योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करते हुए इनके क्रियान्वयन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। एडीएम सिटी भावना शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा लाइट्स पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा में जवाबनामा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
पंचायती राज चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारियों की समीक्षा बैठक
इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा ने पंचायती राज चुनाव-2026 के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की अलग से समीक्षा बैठक ली। बैठक में कानून व्यवस्था, आईटी, मीडिया, मतपत्र सहित सभी प्रकोष्ठों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्मिकों की सूची एवं आवश्यक संसाधनों का विवरण निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराएं तथा चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में आरएए अनिल महला, डीआईजी स्टांप नीरज मीणा, सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, अधीक्षण अभियंता (पीडब्ल्यूडी) जे.पी. यादव, सीपीओ अंजली, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत, डीटीओ ताराचंद बंजारा, उप निदेशक सांख्यिकी विभाग डॉ. अनील शर्मा, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. सी.पी. महर्षि सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2032974


