[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में गेट लगाने को लेकर हंगामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में गेट लगाने को लेकर हंगामा

पुलिस व स्थानीय लोगों में धक्का-मुक्की, SHO पर युवक को सड़क पर पटकने का आरोप

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल खाटूश्यामजी में सोमवार को लोहे का गेट लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की व हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और आमजन के बीच तनावपूर्ण माहौल दिखाई दे रहा है।

वीडियो में खाटूश्यामजी थाने के थानाधिकारी पवन कुमार चौबे एक युवक की कॉलर पकड़कर उसे बीच सड़क पर पटकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग पुलिस के इस व्यवहार का विरोध करते हुए कहते दिख रहे हैं कि पुलिस को इस तरह हाथ नहीं उठाना चाहिए था।

मेले से पहले लगाया जा रहा था गेट

स्थानीय लोगों के अनुसार, खाटू कस्बे के मोदी चौक मार्ग पर आगामी खाटूश्यामजी मेले (21 से 28 फरवरी) को देखते हुए भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से लोहे का गेट लगाया जा रहा था। इसी दौरान थानाधिकारी पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गेट लगाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

SHO का पक्ष

मामले को लेकर थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने कहा कि कुछ लोगों ने पुलिस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और हाथापाई करने की कोशिश की, जिसके चलते स्थिति बिगड़ी। उन्होंने बताया कि गेट लगाने की कार्रवाई मेले के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए की जा रही थी।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है और पुलिस कार्रवाई पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

अब देखिए, घटना से 3 PHOTOS…

गेट लगाने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच बहस और हाथापाई हुई।
गेट लगाने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच बहस और हाथापाई हुई।
गेट लगाने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच बहस और हाथापाई हुई।
गेट लगाने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच बहस और हाथापाई हुई।
SHO पवन कुमार ने कॉलर पकड़कर युवक को धक्का दिया।
SHO पवन कुमार ने कॉलर पकड़कर युवक को धक्का दिया।
SHO ने युवक को धक्का देकर कुछ इस तरह बीच सड़क पर पटक दिया।
SHO ने युवक को धक्का देकर कुछ इस तरह बीच सड़क पर पटक दिया।

Related Articles