[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीलवा में शहीद की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता:कबड्डी और कुश्ती का आयोजन, विरांगना का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीलवा में शहीद की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता:कबड्डी और कुश्ती का आयोजन, विरांगना का किया सम्मान

बीलवा में शहीद की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता:कबड्डी और कुश्ती का आयोजन, विरांगना का किया सम्मान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बीलवा गांव में शहीद बनवारी लाल गुर्जर की स्मृति में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में आसपास के गांवों और हरियाणा की टीमों ने भाग लिया। इसके अलावा, विभिन्न वर्गों की इनामी कुश्तियों का भी आयोजन किया गया। शहीद कमेटी की ओर से खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती राम थे, जबकि अध्यक्षता शंकर बीलवा ने की।

देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पूजनीय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकर बीलवा ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद हमारे लिए पूजनीय हैं और हमें उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि झुंझुनू जिले ने देश को सर्वाधिक सैनिक दिए हैं, और युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर अतिथियों ने शहीद की वीरांगना सिम्पल देवी और बेटी डॉ. सुधा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शहीद के पिता जयपाल सिंह को साफा पहनाकर उनका भी सम्मान किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में इंजी. नगेश चौधरी, मुकेश कुमार, सूबेदार मामचंद गुर्जर, जयपाल लगरी, सूबेदार ताराचंद, हवलदार जय सिंह, हवलदार संजीव, हवलदार दयाराम, हवलदार विक्रम लगरी, मुकेश लगरी, मदन लगरी, मनीष सिराधना, संजय लगरी, मुकेश पोसवाल, बस्ती राम लगरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles