[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बसई में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन, निकाली कलश यात्रा:युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बसई में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन, निकाली कलश यात्रा:युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया

बसई में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन, निकाली कलश यात्रा:युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बसई में सोमवार को विश्व हिंदू धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न स्थानों से कलश यात्रा निकालते हुए धर्म सम्मेलन में सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मदेवदास महाराज थे, जबकि अध्यक्षता महंत नंदकिशोर महाराज ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महापुरुषों की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि धर्मदेवदास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों ने सनातन धर्म के माध्यम से विश्व में भारत का परचम लहराया था। उन्होंने बताया कि देश के ऋषि-मुनियों के ज्ञान और परिश्रम से भारत ने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। उस समय जब तकनीक का अभाव था, भारत की विज्ञान पद्धति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता था। उन्होंने देशवासियों से धर्म के प्रति आस्था रखने और उसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

महाराज ने भगवान श्रीराम के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सत्य का साथ दिया, जिसके कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहा गया। उन्होंने बुराई को समाप्त करने के लिए सत्य के मार्ग पर चलकर देशवासियों को एक बड़ा संदेश दिया। धर्मदेवदास महाराज ने प्रत्येक व्यक्ति को महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के 1893 के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए भाषण का भी जिक्र किया, जिसने सनातन धर्म का परचम लहराया था।

ये कार्यक्रम सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करना भी था।

इस अवसर पर सुनील, डॉ. शिवकुमार सैनी, संघ के मंडल अध्यक्ष राकेश टीबा, संतोष कुमार सैनी, अजीत सिंह शेखावत, भवानी सिंह, मंगल सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप पांडे, प्रमोद कुमावत, राजेंद्र सिंह, होशियार सिंह, शीशराम टीबा, पवन मीणा, नरेश तंवर, रमेश सेन, हरिमोहन मीणा, मंदरूप शर्मा, राजेश पांडे, श्याम सुंदर शर्मा, वेदपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles