[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीलवा में स्कूटी योजना की लाभार्थी बालिकाएं सम्मानित, कक्षा 12 का विदाई समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीलवा में स्कूटी योजना की लाभार्थी बालिकाएं सम्मानित, कक्षा 12 का विदाई समारोह आयोजित

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीलवा में स्कूटी योजना की लाभार्थी बालिकाएं सम्मानित, कक्षा 12 का विदाई समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीलवा में सत्र 2022–23 में स्कूटी योजना से लाभान्वित बालिकाओं के सम्मान तथा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्साह और प्रेरणा से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूटी योजना से लाभान्वित पांच बालिकाओं राखी शर्मा, पूजा कुमारी, निशा कुमारी, मनीषा एवं आशा कुमारी को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान बालिकाओं की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है, जो अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर गंगाराम अडाना रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार कड़वासरा एवं दुर्गा प्रसाद सेन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर चरण सिंह शेरावत ने की। अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर गंगाराम अडाना ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया।

प्रधानाचार्य डॉक्टर चरण सिंह शेरावत ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों, समय प्रबंधन तथा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उपयोगी टिप्स की जानकारी दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इसी अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में हिम्मत सिंह, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, श्रवण कुमार, सोहनलाल, भीम सिंह, दिनेश कुमार एवं बुधराम सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक राजेश कुमार ने किया।

Related Articles