नंगली सलेदीसिंह में भागवत कथा का भव्य समापन:कथा में उमड़ा जनसैलाब,सुदामा-कृष्ण प्रसंग व सजीव झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
नंगली सलेदीसिंह में भागवत कथा का भव्य समापन:कथा में उमड़ा जनसैलाब,सुदामा-कृष्ण प्रसंग व सजीव झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदीसिंह गांव स्थित केशव गोपीनाथ गोशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन हो गया। यह कथा 10 फरवरी को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। कथा के अंतिम दिन सुदामा-कृष्ण प्रसंग, भागवत विदाई एवं परीक्षित मोक्ष की भावपूर्ण कथाओं का श्रवण कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
कथावाचक सज्जन शास्त्री मण्डाणा वाले ने सुदामा-कृष्ण प्रसंग के माध्यम से सच्ची मित्रता, त्याग, स्वाभिमान और निष्काम भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि अत्यंत निर्धन होने के बावजूद सुदामा ने कभी भगवान श्रीकृष्ण से अपनी गरीबी का उल्लेख नहीं किया। पत्नी के आग्रह पर जब सुदामा द्वारका पहुंचे तो वे केवल चिवड़े की पोटली लेकर गए थे, उनके मन में कोई मांग नहीं थी।
शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा को देखते ही गले लगाया, उनके चरण धोए और सम्मानपूर्वक आसन प्रदान किया। यह प्रसंग दर्शाता है कि सच्ची मित्रता में धन-संपत्ति का कोई महत्व नहीं होता। सुदामा का स्वाभिमान इतना ऊंचा था कि वे प्रभु से कुछ मांग नहीं सके, वहीं भगवान अपने भक्त की भावना को समझकर बिना मांगे ही उसके कष्ट हर लेते हैं।

परीक्षित मोक्ष प्रसंग के माध्यम से उन्होंने सत्संग, भक्ति और भगवान के निरंतर स्मरण से जीवन के कल्याण का मार्ग बताया। कथा के समापन अवसर पर सुदामा-कृष्ण प्रसंग पर आधारित सजीव झांकी भी निकाली गई। झांकी में कृष्ण की भूमिका सलोनी ने निभाई, रुक्मणी के रूप में लक्ष्मी सोनी तथा सुदामा की भूमिका दीपिका कंवर ने सजीव अभिनय से प्रस्तुत की। सुदामा की भक्ति और श्रीकृष्ण की करुणा का जीवंत चित्रण देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
समापन अवसर पर मुख्य यजमान जगबीर सिंह एवं उम्मेद कंवर, बबलू गुर्जर तथा पंचायत समिति सदस्य सुमन गुर्जर ने विधिवत भागवत पूजन संपन्न करवाया।इस अवसर पर सूरजमल मोदी बजावा, दिलीप मोदी एवं श्रवणी देवी, गोपाल मोदी एवं गायत्री मोदी, अशोक मोदी एवं मीरा मोदी, नंदलाल अग्रवाल एवं सुशीला देवी, परशुराम अग्रवाल, कविता देवी, अशोक शाहा, नोमिता शाहा, गंगा देवी, सुरेश जेहानी, हर्षा देवी, हिम्मत बरड़िया, मीरा देवी अग्रवाल, श्रीनिवास सिंह कच्छावा, जीताराम तून्दवाल (अध्यापक), धूड़ाराम गुर्जर, योगेंद्र सिंह शेखावत, हिमांशु यादव, दीवान सिंह यादव (बहलवान नगर), केसर सिंह, नंदलाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राधे केजरीवाल, भारत सिंह, सुरेश कंवर, गुमान कंवर, सुनीता देवी, इंदिरा कंवर, सुलोचना देवी, सलोनी, दीपिका कंवर, लक्ष्मी सोनी, सत्यनारायण जांगिड़ सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033044


