चूरू में कुल्हाड़ी से युवक पर हमला:शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पीछे से किया वार
चूरू में कुल्हाड़ी से युवक पर हमला:शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पीछे से किया वार
चूरू : चूरू के गांव सहनाली छोटी में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सहनाली छोटी निवासी मनीष (20) ने बताया कि करीब पांच-सात दिन पहले गांव के राजू ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। मनीष ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। सोमवार दोपहर मनीष अपने घर के पास एक दुकान पर खड़ा था। तभी राजू वहां आया और लोहे की कुल्हाड़ी से उसकी पीठ पर हमला कर दिया। मनीष के शोर मचाने पर राजू मौके से भाग गया।
हमले के बाद दुकान पर मौजूद एक अन्य युवक ने मनीष को लहूलुहान हालत में उसके घर पहुंचाया। वहां से उसके पिता ने निजी वाहन से घायल मनीष को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने घटना की सूचना अस्पताल चौकी को भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092538


