हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, कलश यात्रा व वाहन रैली से भगवामय हुआ कस्बा
हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, कलश यात्रा व वाहन रैली से भगवामय हुआ कस्बा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खंडेला : सीकर जिले के खंडेला एवं कोटड़ी लुहारवास में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में श्रद्धालुओं और सनातन प्रेमियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सम्मेलन से पूर्व खंडेला कस्बे में विशाल कलश यात्रा एवं दुपहिया वाहन रैली निकाली गई, जिससे पूरा कस्बा भगवामय नजर आया।
कलश यात्रा रावत धर्मशाला से प्रारंभ होकर चौपड़ बाजार, बस स्टैंड सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए धीरजगढ़ खेल मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। रैली में भगवा ध्वजों और जयकारों से वातावरण पूरी तरह धर्ममय बन गया।

संतों ने दिया एकजुट रहने का संदेश
धीरजगढ़ खेल मैदान में संत-महात्माओं द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संतों ने हिन्दू संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास पर प्रेरक उद्बोधन दिए तथा समाज को संगठित रहकर सनातन मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया।
मंच पर घनश्यामदास महाराज, मधुरीशरण महाराज, विमलेशनाथ महाराज, रामनाथ योगी, अवधेश दास महाराज, गणेश दास महाराज, मोहन गिरी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक रूप दे दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


