ग्राम कुमास पुनिया में श्री करणी माता मंदिर व शिव परिवार मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न
पूर्व सांसद नरेन्द्र खीचड़ ने किया उद्घाटन, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
मंडावा : ग्राम कुमास पुनिया के आम चौक में श्री करणी माता मंदिर एवं शिव परिवार की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह श्रद्धा व आस्था के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद नरेन्द्र खीचड़ ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।
यह मंदिर स्वर्गीय ठा.सा. हेम सिंह शेखावत (सुपुत्र स्व. ठा.सा. धन्ने सिंह शेखावत) की स्मृति में उनके सुपुत्र ठा. उदय सिंह शेखावत एवं ठा. देवी सिंह शेखावत द्वारा निर्मित करवाया गया है। इस अवसर पर गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होकर मंदिर परिसर तक पहुंची। कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हुए भजन-कीर्तन किए, जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।
गणमान्यजन रहे उपस्थित
समारोह में ठा. केसर सिंह, ठा. पूर्ण सिंह, प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमर सिंह शेखावत, मां करणी उपासक डॉ. गुलाब सिंह, मां करणी वंशज विक्रम सिंह देपावत, पूर्व आईपीएस राजेन्द्र सिंह सोंथली, जितेन्द्र सिंह कारगां, मनोहर सिंह घोड़ीवारा, ओनार सिंह, गंगा सिंह, काठाड़ी प्रेम सिंह, रूणीजा (पूर्व दिल्ली मेट्रो हेड), सत्यभान सिंह सिकरवार, दिनेश सिंह राघव सहित समस्त शेखावत परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


