[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जैविक खेती अपनाओ, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश, झुंझुनूं में ऐतिहासिक ट्रैक्टर रैली आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जैविक खेती अपनाओ, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश, झुंझुनूं में ऐतिहासिक ट्रैक्टर रैली आयोजित

जैविक खेती अपनाओ, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश, झुंझुनूं में ऐतिहासिक ट्रैक्टर रैली आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झुंझुनूं शहर की सूरजमल बस्ती में बस्तीवासियों द्वारा “जैविक खेती अपनाओ, पर्यावरण बचाओ” के संदेश के साथ एक भव्य एवं ऐतिहासिक ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। रैली में 101 ट्रैक्टर शामिल हुए, जिन पर भगवा ध्वज लहराते हुए तथा प्रतिभागी भगवा साफा पहनकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली का शुभारंभ मंडावा रोड स्थित ढूकिया हॉस्पिटल से किया गया, जो बसंत विहार, हाउसिंग बोर्ड, रामनगर, जीत नगर होते हुए संपूर्ण सूरजमल बस्ती में भ्रमण करते हुए मंडावा मोड़ से एक नंबर रोड, जेपी जानू स्कूल, तीन नंबर रोड होते हुए शहीद स्मारक, झुंझुनूं पर सम्पन्न हुई।

रैली का उद्देश्य 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर डूंगरी बालाजी मंदिर, हाउसिंग बोर्ड में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की पूर्व तैयारी एवं जनजागरण करना था। रैली के माध्यम से नागरिकों को जैविक खेती अपनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महिपाल सिंह ढाका ने कहा कि समाज को अपनी पुरानी संस्कृति और मूल्यों को पुनः अपनाने की आवश्यकता है। समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव को समाप्त करने की जिम्मेदारी केवल सरकारों की नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की है। समाज के हर वर्ग को आगे आकर कार्य करना होगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों में समरसता, कुटुंब प्रबोधन, एकता और देशप्रेम की भावना विकसित हो सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवकरण जानू, पीयूष ढूकिया एवं हिमांशु मांजू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जगह-जगह होर्डिंग लगाकर समाज को जागरूक करने का कार्य किया।आयोजकों ने बताया कि 15 फरवरी को हनुमान मंदिर, जीत नगर से डूंगरी बालाजी मंदिर, हाउसिंग बोर्ड तक महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सूरजमल बस्ती सहित समस्त हिंदू समाज के लोग सहभागिता करेंगे।

Related Articles