खेतड़ी में एसोसिएशन ऑफ गौरव सेनानियों की नई कार्यकारिणी का गठन, कैप्टन केसर देव बने अध्यक्ष
खेतड़ी में एसोसिएशन ऑफ गौरव सेनानियों की नई कार्यकारिणी का गठन, कैप्टन केसर देव बने अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी के हनुमान गढ़ी परिसर में रविवार को एसोसिएशन ऑफ गौरव सैनानियों की समिति की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कैप्टन केसर देव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
एसोसिएशन ऑफ गौरव सेनानियों की समिति खेतड़ी द्वारा हनुमान गढ़ी, बिजली विभाग से आगे, खेतड़ी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने पर चर्चा की गई तथा विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपे गए।
समिति के फाउंडर मेंबर हवलदार विनोद यादव व्याख्याता ने नई कार्यकारिणी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की भावी रूपरेखा प्रस्तुत की। उनके नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से कैप्टन केसर देव रवा को एसोसिएशन ऑफ गौरव सेनानियों, खेतड़ी का अध्यक्ष बनाया गया।
समिति के संरक्षक के रूप में पीटीआर बजरंगी यादव नयानगर बेसरडॉ एवं एमसीपीओ कबुल सिंह तंवर सिहोड़ को मनोनीत किया गया। सलाहकार मंडल में कैप्टन शुभकरण थाली एवं कैप्टन रामनिवास ताखर दलेलपुरा को शामिल किया गया।उपाध्यक्ष पद पर सूबेदार मेजर सतरूप सिंह मानोता जाटान, लेफ्टिनेंट रतिराम सैनी बबाई, सूबेदार मेजर पुरणमल दुधवा, कैप्टन उम्मेद सिंह बांकोटी एवं कैप्टन ओमप्रकाश पावटा जसरापुर को नियुक्त किया गया।महासचिव पद पर कैप्टन रामकिशन शर्मा त्योंदा, सचिव सूबेदार क्लर्क मामचंद बिलवा तथा उपसचिव सूबेदार रघुवीर यादव गणेशपुरा बनाए गए।
कोषाध्यक्ष के रूप में कैप्टन नौरंग राम देवता एवं उपकोषाध्यक्ष हवलदार दयाराम रोजरा को जिम्मेदारी दी गई।महामंत्री पद पर सूबेदार सुंदरलाल सैनी गोठड़ा तथा मंत्री पद पर हवलदार सतवीर सिंह नालपुर, कैप्टन महेंद्र सिंह शेखावत बाढ़ा की ढाणी, कैप्टन सुमेर सिंह नाडॉ काली पहाड़ी एवं कामरेड हवलदार इंद्राज सिंह चारावास को मनोनीत किया गया।प्रवक्ता के रूप में कैप्टन खेमचंद यादव बहलवान नगर भीतेरी, मीडिया प्रभारी सूबेदार भीम सिंह डूमोली एवं सह मीडिया प्रभारी हवलदार इकू पपुरना बनाए गए।
इवेंट मैनेजर की जिम्मेदारी हवलदार नाथु सिंह तातीजा, सूबेदार छोटू मनकस, हवलदार जयदयाल मानोता कला, हवलदार गोकुल गोठड़ा एवं सूबेदार महावीर यादव बनकोटी को दी गई। संचालन समिति में कैप्टन रामेश्वर प्रतापपुरा, सूबेदार धर्मपाल सिहोड़ एवं हवलदार लाल सिंह खेतड़ी को शामिल किया गया।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033594


