विधायक पीतराम काला बोले-शिक्षा ही समाज की प्रगति का रास्ता:झुंझुनूं में मेघवंशी समाज के महासम्मेलन में प्रतिभाओं को किया सम्मानित
विधायक पीतराम काला बोले-शिक्षा ही समाज की प्रगति का रास्ता:झुंझुनूं में मेघवंशी समाज के महासम्मेलन में प्रतिभाओं को किया सम्मानित
झुंझुनूं : झुंझुनूं के अंबेडकर पार्क में मेघवंशी समाज चेतना संस्थान (इकाई झुंझुनूं) द्वारा संस्थान के संस्थापक बीएल चिरानिया की स्मृति में वार्षिक महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आआयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से आए मेघवंशी समाज के लोग शामिल हुए और ‘जय भीम’ के नारे लगाएं।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पीतराम काला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति का एकमात्र रास्ता शिक्षा है। समाज को पुरानी दकियानूसी परंपराओं और अंधविश्वास को त्याग कर आधुनिकता की ओर बढ़ना होगा। एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके दम पर हम अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर देश और समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों और भामाशाहों को सम्मानित किया गया। मंच पर जब मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आने वाली पीढ़ी में प्रतिस्पर्धा की भावना जागती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
संस्थापक बीएल चिरानिया के आदर्शों पर चलने का आह्वान
संस्था के पदाधिकारियों ने संस्थान के संस्थापक स्व. बीएल चिरानिया को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा रोपित यह पौधा आज एक वटवृक्ष बन गया है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य दलित और शोषित वर्ग को संगठित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि समाज को सशक्त बनाने का यह मिशन अनवरत जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2174142


