[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा पहुंचीं मंडावा विधायक रीटा चौधरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोठड़ा पहुंचीं मंडावा विधायक रीटा चौधरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

गोठड़ा पहुंचीं मंडावा विधायक रीटा चौधरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

खेतड़ी नगर : मंडावा विधायक एवं झुंझुनूं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा चौधरी के गोठड़ा, खेतड़ी नगर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम खेतड़ी नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष नासीर हुसैन एवं आकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ विधायक का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रीटा चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिला कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दे आमजन से जुड़े हुए हैं और इन्हें विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि जनता को राहत मिल सके

विधायक रीटा चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर संघर्ष करना होगा और गांव-ढाणी तक जाकर लोगों की समस्याओं को पार्टी मंच पर लाना होगा।

इस अवसर पर मुकेश, विजय, राजेंद्र, प्रवीन, अशोक, फैजान, सोनू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles