[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

GPF, SI लोन व अवकाश भुगतान में देरी पर महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

GPF, SI लोन व अवकाश भुगतान में देरी पर महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

GPF, SI लोन व अवकाश भुगतान में देरी पर महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लंबित वित्तीय भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजा है। संगठन ने GPF, SI लोन, ग्रेच्युटी, समर्पित अवकाश भुगतान, एरियर तथा अन्य देयों के भुगतान में हो रही देरी पर चिंता जताई है।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संघर्ष समिति संयोजक संपत सिंह तथा प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि कर्मचारियों के वेतन से नियमित रूप से GPF और SI की कटौती की जाती है, ताकि आवश्यकता के समय उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। लेकिन लंबे समय से GPF और SI लोन का भुगतान ECS के माध्यम से नहीं हो पा रहा है।

महासंघ ने बताया कि ग्रेच्युटी, अवकाश भुगतान, एरियर और सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले परिलाभों में भी कई महीनों की देरी हो रही है, जिससे शिक्षकों और कर्मचारियों में आर्थिक असंतोष बढ़ रहा है।

संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी लंबित भुगतान शीघ्र जारी किए जाएं तथा GPF और SI लोन की राशि समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएं। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारी राज्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनकी वैध मांगों का समयबद्ध समाधान आवश्यक है।

Related Articles