“सपनों का मंच सजा, प्रतिभा की बौछार बरसी: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया एनुअल फंक्शन
"सपनों का मंच सजा, प्रतिभा की बौछार बरसी: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया एनुअल फंक्शन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मधु दहिया
पचेरी : शनिवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल सांतौर का परिसर फूलों की मालाओं और बच्चों की चहक से जगमगा उठा। साल भर की मेहनत, सीख और रचनात्मकता का उत्सव एनुअल फंक्शन एक यादगार और शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर राजकुमार यादव द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर की गई। बच्चों ने पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी गानों पर परफॉर्म दी। डायरेक्टर राजकुमार यादव ने कहा, “हमारे बच्चे सिर्फ किताबी कीड़े नहीं, बल्कि देश का भविष्य हैं। आज की ये प्रस्तुतियां बताती हैं कि इनमें छिपी प्रतिभा को अगर सही मंच मिले तो ये आसमान छू लेंगे।”
उन्होंने बच्चों को आधुनिक युग की चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला और कहा, “मोबाइल फोन का कम से कम उपयोग करें, सोशल मीडिया की लत से दूर रहें और पढ़ाई, खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। असली सफलता इसी संतुलन से मिलती है।” कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले मेधावी छात्रों, खेलकूद, कला, नृत्य, संगीत और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अन्नू चौधरी, शब्द यादव, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार, राजेन्द्र, हवासिंह, राकेश यादव सहित विद्यालय स्टाफ सुनिल शर्मा, सुनिता देवी, प्रियंका यादव, प्रियंका शर्मा, प्रिती नेहरा, मंजू यादव, पूजा, बिरमती देवी, मोनिका, प्रिया, अमीषा, प्रवीण शर्मा, हर्ष झाझा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


