पाटन में पिता ने बेटी का घोड़ी पर निकाला बनोरा:दस फरवरी को होगी युवती की शादी, डीजे के साथ पूरे गांव में निकाला जुलूस; ग्रामीणों ने की सराहना
पाटन में पिता ने बेटी का घोड़ी पर निकाला बनोरा:दस फरवरी को होगी युवती की शादी, डीजे के साथ पूरे गांव में निकाला जुलूस; ग्रामीणों ने की सराहना
पाटन : पाटन की धान्धेला ग्राम पंचायत में बेटियों के सम्मान की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। स्वर्गीय परमाराम सेठ के सुपुत्र फूलचंद सैनी ने अपनी बेटी कविता का बनोरा घोड़ी पर बैठाकर पूरे गांव में निकाला। इस आयोजन की शुरुआत बान बैठाने की रस्म के साथ हुई।
सैनी परिवार ने सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए बेटी का बनोरा घोड़ी पर निकाला। डीजे की धुन पर जुलूस निकाला गया जिसमें परिजनों और ग्रामीणों ने भाग लिया।
10 फरवरी को होगी शादी
फूलचंद सैनी की बेटी कविता दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनका विवाह 10 फरवरी को होना तय है, जिसकी बारात भरतपुर जिले की वैर तहसील से आएगी।
बेटे-बेटियों में नहीं किया कोई भेदभाव- पिता फूलचंद
फूलचंद सैनी ने बताया- उन्होंने कभी बेटे और बेटी में कोई भेदभाव नहीं किया। उन्होंने अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाई और उसे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका मानना है कि बेटियों को भी बेटों के समान पूरा सम्मान, स्वतंत्रता और अधिकार मिलने चाहिए।
ग्रामीणों ने की सराहना
ग्रामीणों ने सैनी परिवार की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि यह आयोजन समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगा। इस बनोरा जुलूस ने समाज को यह संदेश दिया कि सम्मान, समानता और संस्कारों में बेटा-बेटी का कोई भेद नहीं होना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2032974


