[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा में डिजिटल क्रांति: जाखोद सरकारी स्कूल में राजस्थान की पहली ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ, पांच ब्लॉकों के होनहार सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

शिक्षा में डिजिटल क्रांति: जाखोद सरकारी स्कूल में राजस्थान की पहली ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ, पांच ब्लॉकों के होनहार सम्मानित

शिक्षा में डिजिटल क्रांति: जाखोद सरकारी स्कूल में राजस्थान की पहली ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ, पांच ब्लॉकों के होनहार सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : राजस्थान के सरकारी विद्यालयों के डिजिटल शिक्षा इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखोद में प्रदेश की पहली ई-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह और पांच ब्लॉकों के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। शिक्षा, तकनीक और संस्कृति के समन्वय से सजे इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित किया, बल्कि सरकारी स्कूलों की बदलती तस्वीर भी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राजस्थान महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय राज कच्छर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमिश्नर नारकोटिक्स विभाग नीमच (मध्यप्रदेश) के संजय राव, डीएसपी विनोद कुमार , सीबीईओ चिड़ावा उम्मादत झाझडिया, एसीबीईओ सूरजगढ़ सज्जन कुल्हार, एसीबीईओ अनिल शर्मा, अमित दाधीच, सीबीईओ उदयपुरवाटी वेदप्रकाश, एमजीजीएस झुंझुनूं के नीरज सिहाग, सीबीईओ बिसाऊ रमेश टीपू और एसीबीईओ चिड़ावा सुरेश कुमार पायल मौजूद रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज छींपा और अमित टांक ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि संतोष अहलावत ने ई-लाइब्रेरी का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

इस ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक डिजिटल संसाधनों के साथ स्मार्ट टीवी आधारित आईआरएस सिस्टम भी स्थापित किया गया है, जिससे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और पाठ्यक्रम आधारित अध्ययन में डिजिटल सहायता मिलेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे सरकारी विद्यालयों में तकनीकी नवाचार की दिशा में मील का पत्थर बताया। ई-लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह के साथ आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सूरजगढ़, चिड़ावा, सिंघाना, बुहाना और उदयपुरवाटी ब्लॉकों के मेधावी विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पांचों ब्लॉकों के संस्थाप्रधान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। सूरजगढ़ ब्लॉक के सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया रा. उ. मा. विद्यालय काजडा 10th ब्लॉक टॉपर छात्रा साक्षी पुत्री मोतीलाल कुमावत को सिल्वर मैडल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जाखोद, धिंधवा और खानपुर के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे समारोह में तालियों की गूंज सुनाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आधार पर खानपुर विद्यालय को पांचों ब्लॉकों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विद्यालय माना गया। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ सदस्य गिरीराज सिंह,परी प्रिंसिपल कुलदीप कुलहरि, महिपाल सिंह, नीलम, उषा, संदीप भारद्वाज, पिंकी, अनिल बिश्नोई, सुषमा कुमारी, कुसुम, साबिर और रेखा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन दीपचंद लखवानी ने किया, जबकि महिपाल सिंह स्वामी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles