शहर की विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने श्रीचरणों में अर्पित किए अभिनंदन पत्र
शहर की विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने श्रीचरणों में अर्पित किए अभिनंदन पत्र
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : जैन विश्व भारती परिसर में योगक्षेम वर्ष का उत्सव के रूप में आरंभ हो गया है। शनिवार को सुधर्मा सभा में नागरिक अभिनंदन समारोह हुआ। इस क्रम में तेरापंथी सभा अध्यक्ष प्रकाशचंद बैद, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष सुमित मोदी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आचार्य श्री महाश्रमण ने उपस्थित जनता को पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि आत्मा की शुद्धि अध्यात्म साधना का लक्ष्य होता है।
वह शुद्धि धर्म की साधना के द्वारा अध्यात्म की साधना के द्वारा हो सकती है। अध्यात्म की साधना के अनेक आयाम हैं- अहिंसा की आराधना, संयम की साधना और तप ये सभी आत्म शुद्धि के उपाय हैं। आचार्य श्री ने कहा कि लाडनूं परम पूज्य गुरुदेव तुलसी की जन्मभूमि, दीक्षाभूमि और कुछ अंशों में कर्मभूमि भी है। लगातार दो-दो चातुर्मास यहां हुए हैं।
गुरुदेव तुलसी इस जैन विश्व भारती परिसर में कितना-कितना भ्रमण करते थे। इस दौरान लाडनूं शहर की सबसे बड़ी आबादी वाली मुस्लिम समाज की ओर से मुख्य चीफ शहर काजी सैयद मोहम्मद अली अशरफी, नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां, मौलाना मोहम्मद मदनी, सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी, उमराव खान, पार्षद एमडी इदरीस खान ने अभिनंदन पत्र अर्पित कर भव्य स्वागत किया सर्व ब्राह्मण समाज के मंत्री राजकुमार पारीक, रावणा राजपूत समाज से राजकुमार पंवार, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम-लाडनूं के अध्यक्ष डॉ. श्रेयांस घोड़ावत ने अपनी अभिव्यक्ति दी।
तेरापंथ महिला मण्डल की अध्यक्ष आरती कठौतिया, जांगिड़ समाज की ओर से गोपाल जांगिड़, सैन समाज के अध्यक्ष रोहित सैन, नवरतनमल रेगर, भारत विकास परिषद के प्रान्तीय कोषाध्यक्ष नितेश माथुर, महेन्द्र सेठी, माली समाज से हनुमत सिंह पंवार ने अपनी अभिव्यक्ति देते हुए माली समाज की ओर से अभिनंदन पत्र अर्पित किया। माहेश्वरी समाज के संरक्षक सूरजनारायण राठी, युवक परिषद की ओर जौहरी मल दुगड़, ओसवाल सभा अध्यक्ष राकेश नाहटा, ओसवाल पंचायत सरपंच राजकुमार चोरड़िया, घूमर सेवा समिति अध्यक्ष सुमित जांगिड़ सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आचार्यश्री के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


