कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान, जयपुर में मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न
कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान, जयपुर में मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न
जयपुर : गुलाबी नगरी जयपुर में राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ (मंत्रालयिक) द्वारा प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जल भवन), जयपुर में किया गया। अधिवेशन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
अधिवेशन के मुख्य वक्ता एवं कर्मचारी नेता रामरतन सामरिया (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, लोकतांत्रिक महासंघ) ने अपने उद्बोधन में कर्मचारियों की एकजुटता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 2004 से राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ से जुड़े हुए हैं और पहले इस संगठन की सरकार में प्रभावी भूमिका होती थी, लेकिन संगठन के अधिक विभाजन से कर्मचारी वर्ग बंट गया है। इसका परिणाम यह है कि आज कर्मचारियों की मांगों पर सरकार गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है।
रामरतन सामरिया ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान के कर्मचारी तनावमुक्त नहीं हैं, उनकी कोई भी प्रमुख मांग पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को अपने अधिकारों की रक्षा और मांगों को मनवाने के लिए एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “जिस दिन कर्मचारी अपनी ताकत पहचान लेंगे, उसी दिन सरकार स्वयं बुलाकर उनकी मांगें पूछेगी।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूरज प्रकाश टाक (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ लोकतांत्रिक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) मौजूद रहे। अधिवेशन की अध्यक्षता राजेश पारीक (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ) ने की।
अधिवेशन संयोजक महेंद्र सिंह धायल रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में शंभू सिंह राठौर (प्रदेश अध्यक्ष, रेवेन्यू कर्मचारी संघ), दिनेश भाटी, कल्पित जैन, नवल किशोर सैनी, बलराम गुर्जर, कृष्णेंदु चटर्जी, कुलदीप शर्मा, फतेह बहादुर, गोपाल मीना, प्रदीप, महेश शर्मा, गोपाल स्वरूप पाठक, चित्रांशु सहित अनेक विभागों के जिलाध्यक्ष एवं हजारों कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश पारीक ने सेवानिवृत्ति के पश्चात पद छोड़ते हुए राजस्थान की संपूर्ण कार्यकारिणी को भंग कर दिया और सर्वसम्मति से महेंद्र सिंह धायल को 6 माह के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे इस अवधि में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश अध्यक्ष एवं स्टेट कमेटी के चुनाव संपन्न कराएंगे। चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ कर्मचारी नेता सूरज प्रकाश टाक के मार्गदर्शन में संपन्न होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079671


