अखिल भारत हिन्दू महासभा में झुंझुनूं की तनीशा सैनी सनातनी बनीं हिन्दू किन्नर सभा राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष
अखिल भारत हिन्दू महासभा में झुंझुनूं की तनीशा सैनी सनातनी बनीं हिन्दू किन्नर सभा राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष
पिलानी : अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झुंझुनूं की तनीशा सैनी सनातनी को हिन्दू किन्नर सभा राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से किन्नर समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज एवं राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया का मानना है कि किन्नर समाज की सक्रिय भूमिका से सनातन धर्म को नई शक्ति और नया स्वरूप मिलेगा। संगठन का उद्देश्य किन्नर समाज को संगठनात्मक रूप से मजबूत कर सनातन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानियां एवं प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा पर तनीशा सैनी सनातनी की सनातन धर्म के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें हिन्दू किन्नर सभा विंग का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महासभा का मानना है कि समाज में किन्नर शक्ति के योगदान को नकारा नहीं जा सकता और उनके साथ मिलकर चलने से सनातन धर्म और अधिक सशक्त होगा। आशा व्यक्त की गई कि तनीशा सैनी सनातनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के सनातन संबंधी विचारों को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
अपने मनोनयन पर तनीशा सैनी सनातनी ने प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानियां एवं कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किन्नर शक्ति को संगठन से जोड़कर किन्नर समाज को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। किन्नर समाज के साथ मिलकर चलने से सनातन धर्म और अधिक मजबूत होगा।
तनीशा सैनी सनातनी के मनोनयन पर उनके अखाड़े एवं किन्नर समाज में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों में नवीन कुमार सुरा (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुनील कुमार पुनिया (झुंझुनूं जिला अध्यक्ष), सुभाष चंद्र योगी (कार्यकारी जिलाध्यक्ष, झुंझुनूं), मनोज कुमार बराला (मंडावा), कुलदीप सिंह शेखावत, श्रीकांत यादव, अनिल कौशिक, शिव कुमार काकोडा, अशोक प्रजापति, राजू शर्मा, सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, सीताराम योगी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033347

