[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना गौशाला में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा:श्रद्धा व विधिविधान के साथ हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पलसाना गौशाला में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा:श्रद्धा व विधिविधान के साथ हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

पलसाना गौशाला में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा:श्रद्धा व विधिविधान के साथ हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

रानौली : पलसाना स्थित जनता गौशाला परिसर में शनिवार को शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक आयोजन में पंडित मुक्ति लाल जोशी और विनोद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इस दौरान मां पार्वती की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया। भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी और शिवलिंग की विधिवत स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती और भजन-कीर्तन में भाग लेकर शिव परिवार के दर्शन किए।

कार्यक्रम में राधेश्याम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, कैलाशचन्द शर्मा एडवोकेट, नंदलाल बिजारणिया, कजोड़ भदाला, गोविन्द सिंह, विनोद कुमावत और विकास जांगिड़ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। महिलाओं और पुरुषों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में सक्रिय रूप से भाग लिया।

यह आयोजन गौशाला समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। अनुष्ठान के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, एकता और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। उनका मानना था कि शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से क्षेत्र में धार्मिक चेतना और संस्कृति का संदेश और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

Related Articles