[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री राणी सतीजी बा.उ.मा. विद्यालय में फेयर बैल पार्टी समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री राणी सतीजी बा.उ.मा. विद्यालय में फेयर बैल पार्टी समारोह

श्री राणी सतीजी बा.उ.मा. विद्यालय में फेयर बैल पार्टी समारोह

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री राणी सतीजी बालिका उत्त्व माध्यमिक विद्यालय झुंझुनूं के सभागार में फेयरवैल पार्टी का आयोजन छात्राओं द्वारा उल्लास पूर्वक मनाया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने माँ सरस्वती की पूजा करके कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के साथ छात्राओं के तिलक लगाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्राएं कनिका, इशिका, निशा व हिमानी द्वारा किया।

कार्यक्रम में जूनियर्स छात्राओं ने हास्य व्यंग्य, नृत्य गीत के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम में मिस फेयरवैल अंग्रेजी माध्यम की इतिका/जोगेन्द्र सिंह, हिन्दी माध्यम की अनिषा शर्मा/अशोक शर्मा व मिस ब्यूटी अंग्रेजी माध्यम की जिया शर्मा/उमेश शर्मा रही।

प्रधानाचार्या ने छात्राओं को ताज पहनाकर सम्मानित करते हुए बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। 12वीं कक्षा के छात्राओं ने अपने अनुभवों को जुनियर छात्राओं के साथ साझा करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की सलाह दी और विद्यालय में बिताए हुए अपने सुनहरे लम्हों को याद करते हुए सभी को भावुक कर दिया।

विद्यालय सचिव लक्ष्मीकान्त शर्मा ने सभी छात्राओं को हमेशा अपने उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि यह आपकी विदाई नहीं बल्कि आपका उच्च शिक्षा की ओर प्रस्थान है। कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर, उच्च माध्यमिक स्तर एवं अंग्रेजी माध्यम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles