लिव-इन रिलेशनशिप कानून के खिलाफ एडीसीए का राष्ट्रव्यापी अभियान, 15 राज्यों में होगा विरोध
लिव-इन रिलेशनशिप कानून के खिलाफ एडीसीए का राष्ट्रव्यापी अभियान, 15 राज्यों में होगा विरोध
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मानवाधिकार सहयोग संघ (एडीसीए) ने लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े कानून के खिलाफ एक बड़े राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश तंवर ने बताया कि यह कानून समाज में गलत संदेश दे रहा है, जिसके कारण युवाओं और बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
राकेश तंवर ने कहा कि एडीसीए इस कानून को भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ मानता है। संगठन का कहना है कि लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता देने से पारिवारिक व्यवस्था कमजोर हो रही है और समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
एडीसीए वर्तमान में देश के पन्द्रह राज्यों में सक्रिय है और सभी राज्यों में इस कानून के खिलाफ जागरूकता अभियान, जनसंपर्क और विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से आम जनता को लिव-इन रिलेशनशिप के सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।
संगठन ने स्पष्ट किया कि इस विशेष कैंपेन का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, जनसमर्थन जुटाना और सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाकर इस कानून को समाप्त करवाने की मांग करना है।
एडीसीए से प्रदेश सचिव संजय सैनी निराधनू ने समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जुड़ने और भारतीय सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079735

