[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत रत्न स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल गफ्फार खान को जयंती पर याद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारत रत्न स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल गफ्फार खान को जयंती पर याद किया

भारत रत्न स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल गफ्फार खान को जयंती पर याद किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय आथूना मोहल्ला में चूरू जिला अंजुमन-अल-शबाब कमेटी ने भारत रत्न सीमांत गांधी के नाम से मशहूर रहे मरहूम अब्दुल गफ्फार खान को उनकी जयंती पर याद करते हुवे अंजुमन, अल शबाब जिलाध्यक्ष जमील चौहान ने कहा अब्दुल गफ्फार खान, सत्य, अहिंसा और भाईचारे के मार्ग पर चलकर देश की आज़ादी की लड़ाई को नई दिशा देने वाले विख्यात स्वतंत्रता सेनानी ‘भारत रत्न’ थे उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और मानवता के मूल्यों को समर्पित रहा जो हमेशा याद रखा जाएगा।

आज उनके आदर्श सच्चाई और नैतिकता के साथ अन्याय के खिलाफ को प्रेरित कर रहे हैं।चौहान ने कहा जंगे आज़ादी के अज़ीम सिपाही और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भरोसेमंद साथी विश्व में सीमांत गांधी के नाम से मशहूर भारत के स्वतंत्रता सेनानी खिदमतगार अब्दुल गफ्फार खान को उनकी यौमे ए -पैदाइश पर खिराजे-ए अकीदत पेश कर याद किया ।

इस अवसर पर इक़बाल रुकनखानी, नासीर अली, ज़ाकिर रज़ाक, युनूस गफूर खान, सलीम खान, शेरखान, शकील खान, इरफ़ान भाटी, सैय्यद सोलंकी, मनफूल अली, अकरम खान, अली हसन गौरी आदि ने खान को याद किया।

Related Articles