सरदारशहर में मनरेगा का काम बंद, ज्ञापन साौंपा:एक झंडा एक झंडा संगठन ने विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर की तुरंत काम शुरू करने की मांग
सरदारशहर में मनरेगा का काम बंद, ज्ञापन साौंपा:एक झंडा एक झंडा संगठन ने विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर की तुरंत काम शुरू करने की मांग
सरदारशहर : सरदारशहर में ‘एक झंडा एक झंडा संगठन’ ने मनरेगा योजना को तुरंत प्रभाव से फिर से शुरू करने की मांग की है। संगठन ने पंचायती राज ग्रामीण विकास मंत्री के माध्यम से विकास अधिकारी महेंद्र सोलंकी पंचायत समिति सरदारशहर को एक ज्ञापन सौंपा।
संगठन संयोजक रूपचंद सारण ने बताया कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा काफी समय से बंद पड़ी है। इसके कारण बड़ी संख्या में श्रमिकों का भुगतान रुका हुआ है, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की है कि मनरेगा मेट को एंड्रॉयड फोन और मुफ्त डेटा उपलब्ध कराया जाए। कार्यस्थलों पर नेटवर्क की समस्या के चलते मोबाइल टावर लगाए जाएं। श्रमिकों की आई-स्कैन उपस्थिति को तुरंत बंद कर ऑफलाइन हाजिरी शुरू की जाए।
इसके अतिरिक्त, मेटों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए और डिजिटल उपस्थिति पर रोक लगाई जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना, कुंड, कैटल शेड और शौचालय के लंबित भुगतानों को भी तुरंत जारी करने की मांग की गई है।
संगठन ने मनरेगा को खेती से जोड़ने का भी सुझाव दिया है। ज्ञापन सौंपते समय धीरेंद्र सैनी, रूपचंद राजास, महावीर धेतरवाल, पूर्णाराम छिरग, अर्जुन काम्मा, नवरंग लाल सहित कई अन्य संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033581


