10 लाख की 139 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त:हरियाणा से गुजरात के लिए हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार
10 लाख की 139 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त:हरियाणा से गुजरात के लिए हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार
चूरू : चूरू डीएसटी और सदर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 139 कार्टन चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग दस लाख रुपए बताई जा रही है।
सदर थानाधिकारी मोटाराम ने बताया कि बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी के तहत सदर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। डीएसटी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ढाढर टोल नाके के पास राजगढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रेलर को रुकवाया।
ट्रेलर में सवार दो युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उसमें डीओसी पाउडर खाद के कट्टे भरे हुए हैं। पुलिस को शक होने पर ट्रेलर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान खाद के 482 कट्टों के नीचे चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 139 कार्टन मिले।
पुलिस ने ट्रेलर में सवार पानीपत, हरियाणा निवासी सितंबर मेघवाल और ओमप्रकाश जाट को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह अवैध शराब चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे से भरकर पानीपत, हिसार, चूरू, नागौर, जोधपुर, पाली, सिरोही के रास्ते पालनपुर, गुजरात ले जाई जा रही थी। यह शराब दीपक जोगी (पानीपत) द्वारा भरवाई गई थी और उसे गुजरात में सप्लाई किया जाना था।
पुलिस ने इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सदर थानाधिकारी मोटाराम, डीएसटी प्रभारी जयप्रकाश, सदर थाना के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार, सरजीत सिंह, राजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, मोहरपाल, मुकेश कुमार, प्रमोद और भीमसिंह शामिल थे। इस कार्रवाई में साइबर सेल के इंचार्ज एएसआई भागीरथ की भी अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033401


