बलौदा में दो गाय, एक बकरी का शिकार:जंगली जानवर के पगमार्क मिले, ग्रामीणों में भय, क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील
बलौदा में दो गाय, एक बकरी का शिकार:जंगली जानवर के पगमार्क मिले, ग्रामीणों में भय, क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील
सुरजगढ़ : सुरजगढ़ क्षेत्र के बलौदा गांव में देर रात अज्ञात जंगली जानवर ने दो गायों और बकरी को शिकार बनाया । इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है।
ग्रामीणों महेंद्र चौधरी, शेर सिंह, सुमेर और जयपाल चौधरी ने बताया कि यह हमला रात के समय हुआ। घटनास्थल पर मृत पशुओं के शव और जंगली जानवर के पैरों के निशान मिले हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
मौके पर मिले पगमार्क
इस घटना के बाद से ग्रामीण रात में बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। कई ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा और पशुओं की निगरानी के लिए रात में पहरा देना शुरू कर दिया है। सम्पत सिंह दाणी ने काजला और आसपास के क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों को रात में अकेले बाहर न निकलने, पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को देने का आग्रह किया है।
ग्रामीणों में दहशत
ग्रामीणों ने वन विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विभाग से जंगली जानवर की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। बलौदा और आसपास के इलाकों में पशुओं पर हमला किया है। वन विभाग जानवर की पहचान में जुटा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


