पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राजस्थान हरियाणा सीमा पुलिस सतर्क:पचेरी कलां थाने में सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित, संयुक्त रणनीति तय
पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राजस्थान हरियाणा सीमा पुलिस सतर्क:पचेरी कलां थाने में सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित, संयुक्त रणनीति तय
पचेरी कलां : राजस्थान में आगामी पंचायत चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजस्थान-हरियाणा सीमा से जुड़े पुलिस अधिकारियों की एक समन्वय बैठक पचेरी कलां पुलिस थाने में आयोजित की गई। बुहाना डिप्टी नोपाराम भाकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीमावर्ती थानों के थानाधिकारियों ने भाग लिया।
इसमें चुनाव से पहले और उसके दौरान सीमापार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त रणनीति पर सहमति बनी।
तय किया गया कि विशेष गश्त, नाकाबंदी और सतत निगरानी के माध्यम से सीमा क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने वांछित अपराधियों की सूचियां साझा करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए संयुक्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया। यदि कोई अपराधी एक राज्य में वारदात कर दूसरे राज्य में फरार होता है, तो तत्काल सूचना का आदान-प्रदान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में अवैध शराब, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर विशेष चिंता व्यक्त की गई। इस पर प्रभावी रोकथाम के लिए संयुक्त पुलिस टीमें गठित कर सीमा क्षेत्रों में सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाने पर चर्चा हुई। साथ ही, सीमावर्ती गांवों में सक्रिय अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं का नियमित आदान-प्रदान किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में बुहाना वृत्ताधिकारी के साथ सदर नारनौल, सदर महेंद्रगढ़, सतनाली, गहली चौकी, पचेरी कलां और बुहाना थानों के प्रभारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094082


