[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर लॉ कॉलेज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन:शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विपरीत चल रही Raj-CES योजना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर लॉ कॉलेज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन:शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विपरीत चल रही Raj-CES योजना

सीकर लॉ कॉलेज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन:शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विपरीत चल रही Raj-CES योजना

सीकर : सीकर के लॉ कॉलेज में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) की इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी (राजसेस) के अंतर्गत संचालित कॉलेजों के वर्तमान रेगुलेशन स्ट्रक्चर के विरोध में था। लॉ कॉलेज के शिक्षकों ने मुख्य द्वार पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाया।

महासंघ इकाई सचिव विजय गठाला ने कहा कि राजसेस योजना के अंतर्गत संचालित कॉलेजों की वर्तमान व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की मूल भावना के विपरीत है। इन कॉलेजों में स्थाई एकेडमिक स्ट्रक्चर का अभाव है, और संविदा व अस्थाई शिक्षकों से अध्यापन की वजह से उच्च शिक्षा की क्वालिटी और एकेडमिक रेगुलरटी को नुकसान हुआ है।

महासंघ के इकाई सचिव विजय गठाला ने कहा कि सत्र 2020-21 से 2022-23 के दौरान राजसेस योजना के अंतर्गत 303 नए कॉलेज खोले गए तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सत्र 2023-24 व 2024-25 में 71 नए राजसेस कॉलेज खोले गए हैं, जिससे इनकी कुल संख्या 374 हो गई है। इनमें से लगभग 260 राजसेस कॉलेजों में एक भी स्थाई स्टाफ कार्यरत नहीं है। विरोध प्रदर्शन के दौरान महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने ADM को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्दी ही संविदा भर्तियों पर रोक नहीं लगी तो महासंघ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।

Related Articles