[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नर्स बोली- गाली-गलौज कर हाथ मरोड़ा:एसके हॉस्पिटल में डॉक्टर-नर्सिंगकर्मी के बीच कार पार्किंग को लेकर हुई थी कहासुनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नर्स बोली- गाली-गलौज कर हाथ मरोड़ा:एसके हॉस्पिटल में डॉक्टर-नर्सिंगकर्मी के बीच कार पार्किंग को लेकर हुई थी कहासुनी

नर्स बोली- गाली-गलौज कर हाथ मरोड़ा:एसके हॉस्पिटल में डॉक्टर-नर्सिंगकर्मी के बीच कार पार्किंग को लेकर हुई थी कहासुनी

सीकर : सीकर के एसके हॉस्पिटल में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। नर्सिंगकर्मी ने एक डॉक्टर पर गाली-गलौज करने और हाथ मरोड़ने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कार पार्किंग को लेकर पहले कहासुनी हुई। जिसके बाद मामला अस्पताल प्रशासन जा पहुंचा।

SK हॉस्पिटल में कार पार्किंग को लेकर डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर के बीच हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मामले को लेकर गुरुवार को SK हॉस्पिटल के पार्क में नर्सिंगकर्मियों ने मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया। नर्सिंगकर्मियों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

दरअसल, बुधवार को डॉ. संजय ने कैंसर यूनिट के सामने कार खड़ी कर दी थी, इस दौरान यूनिट के अंदर नेशनल कैंसर डे का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम होने के कारण नर्सिंग ऑफिसर सुमन देवी ने यूनिट के गेट के सामने कार खड़ी करने से मना किया तो विवाद बढ़ गया।

सीकर के SK हॉस्पिटल में कार पार्किंग को लेकर डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर के बीच हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
सीकर के SK हॉस्पिटल में कार पार्किंग को लेकर डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर के बीच हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

कार्रवाई नहीं तो कार्य बहिष्कार की चेतावनी

नर्सिंगकर्मियों का कहना है कि अगर डॉ. संजय के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। हॉस्पिटल कैंपस में कार पार्किंग को लेकर डाॅक्टर और महिला नर्सिंगकर्मी के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। जिसे लेकर गुरुवार को नर्सिंगकर्मियों ने हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट के ऑफिस के सामने मीटिंग कर डॉ. संजय के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की और ज्ञापन सौंपा।

नर्सिंगकर्मियों ने विवाद को निंदनीय बताते हुए महिला नर्सिंगकर्मी से दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार से कार्य बहिष्कार और बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

गुरुवार को नर्सिंगकर्मियों ने हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट के ऑफिस के सामने मीटिंग कर डॉ. संजय के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की और ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को नर्सिंगकर्मियों ने हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट के ऑफिस के सामने मीटिंग कर डॉ. संजय के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की और ज्ञापन सौंपा।

प्रिंसिपल ने दोनों पक्षों से किया समझाइश का प्रयास

वहीं नर्सिंगकर्मियों और डॉक्टर के बीच विवाद बढ़ता देख SK मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अशोक चौधरी ने भी दोनों पक्षों से समझाइश का प्रयास किया है, लेकिन निर्सिंगकर्मी नहीं माने। ऐसे में उन्होंने फिर से वार्ता के लिए बुलाया है।

डॉक्टर ने गाली-गलौज करते हुए हाथ मरोड़ा

महिला नर्सिंग ऑफिसर सुमन देवी ने बताया कि बुधवार को कैंसर डे का आयोजन था। इसी दौरान डॉ. संजय कार लेकर आए और कैंसर यूनिट के सामने कार खड़ी की कर दी। उन्होंने कार हटाने के लिए कहा तो डॉक्टर ने गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया और हाथ मरोड़ दिया। इससे उसके हाथ पर चोट भी लगी। जिसकी शिकायत भी अस्पताल प्रबंधन को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिला नर्सिंग ऑफिसर सुमन देवी ने बताया कि बुधवार को कैंसर डे का आयोजन था। इसी दौरान डॉ. संजय कार लेकर आए और कैंसर यूनिट के सामने कार खड़ी की कर दी। उन्होंने कार हटाने के लिए कहा तो डॉक्टर ने गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया ।

डाॅक्टर की मानसिकता के चलते नर्सिंग कर्मियों में आक्रोश

वहीं नर्सेज संघर्ष समिति के संयोजक रामनिवास चाहर ने बताया कि बीते दिन नर्सिंग ऑफिसर सुमन अपनी ड्यूटी पर कैंसर वार्ड में कार्यरत थी। डाॅक्टर की इस तरह की मानसिकता के चलते नर्सिंग कर्मियों में काफी आक्रोश है और अगर मामले में जल्द न्याय नहीं मिलता है तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो कार्य बहिष्कार और हड़ताल भी करेंगे।

Related Articles