[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस मेले की तैयारी जारी, अतिक्रमण हटाना शुरू:नगरपालिका ने मोबाइल शौचालय रखवाए, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस मेले की तैयारी जारी, अतिक्रमण हटाना शुरू:नगरपालिका ने मोबाइल शौचालय रखवाए, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश

रींगस मेले की तैयारी जारी, अतिक्रमण हटाना शुरू:नगरपालिका ने मोबाइल शौचालय रखवाए, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश

रींगस : रींगस में उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर नगरपालिका प्रशासन और एनएचएआई टीम ने पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियों के तहत की जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर स्वचालित मोबाइल शौचालय भी रखवाए गए हैं।

तहसीलदार महेश कुमार ओला ने बताया – उपखंड अधिकारी के आदेश पर बाबा श्याम के वार्षिक 2026 मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभियान के पहले दिन बाईपास मार्ग और मिल तिराहे से अतिक्रमण हटाया गया। अब मेला मार्ग, रेलवे स्टेशन रोड, खाटूश्यामजी रोड, भैंरूजी मोड़ से रेलवे फाटक संख्या 108 पुलिया तक, रेनवाल रोड और जैतूसर रोड सहित कई अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

मेले के लिए 5 फरवरी तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

प्रशासन ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट, दुकान संचालकों, ठेला-रेहड़ी और फुटकर व्यवसायियों को सूचित किया है कि वे मेला मार्ग की सीमा में किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। चेतावनी दी गई है कि 5 फरवरी तक अतिक्रमण न हटाने पर सामान जब्त कर हर्जाना और खर्चा भी वसूला जाएगा।

सफाई व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी

उपखंड अधिकारी गुप्ता ने बताया कि खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर दादियारामपुरा मोड़, रुक्मणी गार्डन, महला स्कूल के पास, शिव मंदिर के पास और पंजाब भंडारा स्थल के पास सहित कई स्थानों पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा स्वचालित मोबाइल शौचालय स्थापित किए गए हैं। अन्य स्थानों पर लगे शौचालयों को भी ठीक करवाया जा रहा है। पैदल मार्ग से अतिक्रमण हटाकर श्याम पदयात्रियों के लिए राह आसान की जा रही है।

उच्च अधिकारियों के आदेश पर रींगस से खाटूश्यामजी और एनएच 52 शाहपुरा मोड़ से 52 बीघा पार्किंग खाटूश्यामजी तक वाहनों की गति सीमा निर्धारित की गई है। दुपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 30 किलोमीटर प्रति घंटा, बालवाहिनी, बस और भारी वाहनों के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटा, तथा हल्के चारपहिया वाहनों के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा तय की गई है। इसका उद्देश्य मेले के दौरान दुर्घटना-मुक्त आवागमन सुनिश्चित करना है।

Related Articles