चूरू लाईब्रेरी में गूँजा ‘युवा शक्ति’ का संकल्प, भाजपा के दिग्गज नेताओं का मनाया जन्मदिन
चूरू लाईब्रेरी में गूँजा 'युवा शक्ति' का संकल्प, भाजपा के दिग्गज नेताओं का मनाया जन्मदिन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित चूरू लाईब्रेरी में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ भाजपा के तीन प्रमुख चेहरों—राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सारस्वत, जिला सोशल मीडिया संयोजक रमेश शर्मा और अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान का जन्मदिवस मनाया गया।सम्मान और सत्कार की परंपरा कार्यक्रम की शुरुआत बी.एन. राजोतिया (राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय विश्वकर्मा छात्र एवं युवा संघ) के नेतृत्व में केक काटकर की गई।
अतिथि स्वागत: भाजपा जिला सह संयोजक सुरेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। परंपरागत सत्कार: रेखा जांगिड़ ने तिलक लगाकर अतिथियों का अभिनंदन किया, जबकि लक्ष्मी कस्वा और सोनू जांगिड़ ने दुपट्टे पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया। युवाओं का जोश: इस अवसर पर अमित शर्मा, सुरेंद्र मेघवाल, मनीष प्रजापत, सोनू सिंह शेखावत सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।”भारतीय छात्र हैं विश्व में सर्वश्रेष्ठ” – ओम सारस्वत ने अपने संबोधन में युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आज भारत का विद्यार्थी अपनी मेधा के दम पर दुनिया पर राज कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड काल में 100 से अधिक देशों की मदद करके भारत ने अपनी शक्ति का लोहा मनवाया है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की “आन, बान और शान” बताया। आधुनिक शिक्षा का केंद्र: चूरू लाईब्रेरी
अखिल भारतीय विश्वकर्मा छात्र एवं युवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव बी.एन. राजोतिया ने लाईब्रेरी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया: “चूरू लाइब्रेरी आज के दौर में आधुनिक ऑनलाइन शिक्षा के लिए जिले का सर्वश्रेष्ठ स्थान बन चुकी है। यहाँ की सुविधाओं का लाभ उठाकर अनेक युवाओं ने सफलता प्राप्त की है और सरकारी सेवाओं में चयनित होकर अपना भविष्य संवारा है।”
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072459
