खेतड़ी में बाइक फिसलने से पिता-पुत्र घायल:टीलावाली के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में जयपुर रेफर
खेतड़ी में बाइक फिसलने से पिता-पुत्र घायल:टीलावाली के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में जयपुर रेफर
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। टीलावाली-खरखड़ा सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।
संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक से गिरे जानकारी के अनुसार-बांकोटी निवासी राकेश कुमार (22) अपने पिता ओमप्रकाश (55) के साथ खरखड़ा की ओर जा रहे थे। टीलावाली के पास पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर गए।
108 एंबुलेंस को सूचना दी हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पायलट अजीत सिंह निर्वाण और ईएमटी कुलदीप महरिया ने घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि खरखड़ा से चंवरा जाने वाली सड़क का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ है। इस सड़क पर कई खतरनाक मोड़ हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


