ददरेवा में घर में घुसकर मारपीट, अपहरण का प्रयास:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए
ददरेवा में घर में घुसकर मारपीट, अपहरण का प्रयास:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए
सादुलपुर : सादुलपुर के ददरेवा गांव में घर में घुसकर मारपीट, अपहरण के प्रयास और महिला के गले से चेन तोड़ने के आरोप में राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ परस्पर मुकदमे दर्ज कराए हैं। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि ददरेवा निवासी हेमंत कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। हेमंत के अनुसार, वह अपने घर पर मौजूद था, तभी देर रात वेदपाल, शिवपाल, विकास, अनिल (ददरेवा), राकेश, रामनिवास गोदारा (लालासर), विनोद पूनिया सहित 5-7 अन्य व्यक्ति एक गाड़ी और दो अन्य वाहनों से उसके घर पहुंचे।
घर में घुसकर मारपीट का आरोप
हेमंत ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर के बाहर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे बाहर निकलने के लिए ललकारा। जब परिवार बाहर नहीं आया, तो सभी आरोपी जबरन घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसका अपहरण कर अपनी गाड़ी में डाल लिया। हेमंत के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी उसे गाड़ी से पटक कर फरार हो गए।
लाठियां लेकर उनके घर के सामने शोर-शराबा करने का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष से ददरेवा निवासी शिवपाल (37) ने भी मामला दर्ज कराया है। शिवपाल ने बताया कि उसके भतीजे अनिल का फोन आया कि कुछ लोग लाठियां लेकर उनके घर के सामने शोर-शराबा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। शिवपाल ने आरोप लगाया कि हेमंत, राजेंद्र, महावीर, आनंद, मुकेश, सुभाष, कन्हैयालाल, अशोक सहित 4-5 अन्य लोगों ने लाठियों से उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मनोज (भुवाड़ी) के साथ भी लाठियों से मारपीट की गई। शिवपाल ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने वाहन को क्षतिग्रस्त किया, मोबाइल फोन छीना और गाड़ी में रखे दो लाख रुपये जबरदस्ती निकाल कर ले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का मौका निरीक्षण भी किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033193


