डॉ. मनीराम स्वामी पुण्यतिथि पर 73 यूनिट रक्त एकत्र:मनीराम स्वामी मेमोरियल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर
डॉ. मनीराम स्वामी पुण्यतिथि पर 73 यूनिट रक्त एकत्र:मनीराम स्वामी मेमोरियल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर
सूरतगढ़ : स्व. डॉ. मनीराम स्वामी की 44वीं पुण्यतिथि पर सूरतगढ़ के मनीराम स्वामी मेमोरियल हॉस्पिटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अपैक्स क्लब एवं हॉस्पिटल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ स्व. डॉ. मनीराम स्वामी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रवीण भाटिया, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अक्षय भंसाली, शिक्षाविद डॉ. सुशील जेतली, अपैक्स क्लब अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, स्व. डॉ. स्वामी की पत्नी परमेश्वरी देवी, पुत्र डॉ. प्रमेंद्र स्वामी एवं पुत्रवधू ममता स्वामी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर की शुरुआत आईएमए अध्यक्ष डॉ. अक्षय भंसाली और अपैक्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राहुल छाबड़ा ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित करते हुए की।
रक्तदान शिविर में कुल 73 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। मैत्री ब्लड सेंटर के डॉ. सुनील योगी की टीम ने 41 यूनिट तथा श्री ब्लड बैंक ने 32 यूनिट रक्त संग्रह किया। शिविर के सफल आयोजन में परियोजना अधिकारी राकेश तनेजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टैगोर कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सचिन जेतली, भाटिया आश्रम के शिक्षाविद प्रवीण भाटिया और आशीर्वाद क्लासेस के राजू रिणवा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर आईएमए सचिव डॉ. अमित सिहाग, पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय बजाज, डॉ. एस.के. सियाग, डॉ. भारत भूषण जांगिड़, डॉ. के.एल. बंसल, डॉ. इंद्र चुग, डॉ. विशाल छाबड़ा, डॉ. विजय अरोड़ा, डॉ. लोकेश अनुपानी, डॉ. संदीप बिश्नोई सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अपैक्स क्लब के पदाधिकारी, सिटीजन चेंबर के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
हॉस्पिटल स्टाफ के लैब टेक्नीशियन गुरु सेवक, हंसराज, आर्यन, आकाश, संदीप, पुनीत बत्रा, जसवीर सिंह, रामस्वरूप और सीमा सहित कर्मचारियों ने रक्तदान के साथ आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। अंत में डॉ. प्रमेंद्र स्वामी ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक पहल बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033193


