[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा मंडल अध्यक्ष की मांग पर सड़क का टेंडर निकला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

भाजपा मंडल अध्यक्ष की मांग पर सड़क का टेंडर निकला

भाजपा मंडल अध्यक्ष की मांग पर सड़क का टेंडर निकला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : नगर मंडल के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से आमने सामने हो रहे थे। एक दूसरे पर कटाक्ष करते हुए सड़क स्वीकृति को लेकर खुद का श्रेय ले रहे थे। वाक युद्ध में पूर्व जिला कार्यकारिणी के एक सदस्य ने तो वर्तमान मंडल अध्यक्ष को चैलेंज देते हुए यहां तक कह दिया गया था कि आपके कहने पर अगर सड़क स्वीकृत होती है तो आपको दो महीने का समय दिया जाता है जटिया बालिका स्कूल तक की रोड स्वीकृत करवाओ तो मान जाएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धौलपुरिया ने बताया कि नगरपालिका में उस रोड का ज्ञापन मंडल द्वारा दिया गया था। आज नगरपालिका ने शीतला चौक पर दुलीचंद की दुकान से जटिया बालिका स्कूल तक की सड़क निर्माण की टेंडर निविदा जारी कर दी गई।

Related Articles