SC ST अधिकार मंच ने कस्बे में संचालित जनता क्लिनिक में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की
SC ST अधिकार मंच ने कस्बे में संचालित जनता क्लिनिक में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : SC ST अधिकार मंच अध्यक्ष इंद्राज चौहान सहित अन्य सदस्यों ने जनता क्लिनिक में सुविधाएं बढ़ाने की मांग चिकित्सा विभाग से की है। अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने बताया कि जनता क्लिनिक के शौचालय सही नहीं हैं, नल, मेंटेनेंस का पूरा काम बाकी हैं पानी पीने की सप्लाई भी नहीं है। आयुष्मान अरोग्य मंदिर जनता क्लिनिक के मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट नहीं है। जिससे आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता हैं। सरकार की ओर से 10 लाख रुपए का काम किया जाना है। ठेकेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दें । पब्लिक के बेहतरीन उपयोग के लिएं जनता क्लिनिक है। यहां लगभग 1200 से 1300 क महीने की OPD है। और बिसाऊ के 10 वार्डो को सीधा फायदा है करीब 10000 लोगों को इससे राहत मिलती है। जन हित में अधिकारी ध्यान दें। वरना SC ST अधिकार मंच बिसाऊ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033181


